देश विदेश

केदारनाथ से एयरलिफ्ट कर दून लाया जा रहा खराब हेलीकॉप्टर आसमान से गिरा, देखें वीडियो

देहरादून: केदारनाथ में लंबे समय से खराब पड़े हेलीकॉप्टर को एयरलिफ्ट कर देहरादून लाते समय खराब हेलीकॉप्टर आसमान से नीचे नदी में गिर गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं नही। अगर हेलीकॉप्टर थोड़ा आगे पीछे गिरता तो काफी नुकसान हो सकता था। सूचना मिलने पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

घटना शनिवार सुबह की है। केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर लंबे समय से खराब पड़ा हुआ था। खराब पड़े हेलीकॉप्टर को दूसरा हेलीकॉप्टर एयरलिफ्ट कर गोचर हेलीपेड लाया जा रहा था, जिसे बाद में देहरादून लाया जाना था। थारू कैंप के पास खराब पड़ा हेलीकॉप्टर लिनचोली में नदी में गिर गया। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत कार्य जारी है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। SDRF टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button