मौसम

अतिवृष्टि : कोटद्वार में भारी बारिश से हर तरफ तबाही, कई पुल टूटे, घर हुए क्षतिग्रस्त, दुकानों के अंदर घुसा पानी, किसी भी समय दौरा कर सकते हैं मुख्यमंत्री

कोटद्वार: इस साल की बारिश कोटद्वार को पूरी तरह से तबाह कर गई है। कई जगह पुल टूटने से आवाजाही ठप होकर रह गई तो नदी-नाले उफान पर आने के कारण लोगों के घर बह गए, कईयों के घरों व दुकानों में पानी घुस गया है, अधिक से ज्यादा सड़कें टूट चुकी हैं, कई होटल खतरे की जद में आ गए हैं। पिछले 24 घंटे से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिसके कारण शहर का आमजन खौफ में जी रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किसी भी नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंच सकते हैं।

देर रात से चल रही तेज बारिश के कारण कोटद्वार दुर्गापुरी रोड के बीच में पड़ते पनियाला गदेरा रौद्र रूप में आ गया है, जिसके कारण पूरी मच्छी मार्केट बह गई, होटल के अंदर भी मलबा चला गया है, सड़कों पर मलबा आ चुका है, जिसके कारण आवाजाही पूरी तरह से ठप होकर रह गई है। दूसरी ओर कोटद्वार-दुगड्डा के बीच हाईवे पर भारी मलबा आने के कारण यातायात ठप होकर रह गया है। गदेरा ऊफान पर आने के कारण कई वाहन बह गए। दूसरी ओर दुगड्डा विकासखंड के चूना महेड़ा में जबरदस्त भूस्खलन से घरों के दबने की सूचना है। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। यहां एक बस भी मलबे में फंस गई। पुलिस-प्रशासन की टीम लोगों को बाहर निकालने में जुटी हैं।

—-

भाजपा जिला अध्यक्ष ने मदद के लिए बढ़ाएं हाथ

चौतरफा तबाही के कारण अब लोगों के पास खाने के लाले भी पड़ने लगे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कोटद्वार जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने शहर कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और गीवईंश्रोत, लालपानी, झूला बस्ती, कौड़िया कैंप, आम पड़ाव, शिवपुर, मानपुर सिंभलचौड, निंबूचौड, मवाकोट आदि क्षेत्र में जाकर पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री, रजाई गद्दे, कपड़े इत्यादि वितरित कर रहे हैं। साथ ही लोगों के घर-मोहल्ले में घुसे मलबे को खुद अपने हाथों से साफ कर जनता की मदद को आगे आए हैं। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्व्य बनाकर जिलाधिकारी, उप-जिला अधिकारी को जनता की आर्थिक व अन्य आवश्यक मदद करने की बात रखी। इस दौरान उनके साथ पंकज भाटिया,मनोज पांथरी,दर्शन सिंह बिष्ट,ओम बलूनी,शांतनु रावत,विजय लखेडा, सुरेंद्र आर्य,सुभाष पांडे,ऋतु चमोली,हरीश खर्खवाल,अनिरुद्ध ध्यानी,संतोष ध्यानी, योगेन्द्र रावत,उमेश सिंह बिष्ट,मनमोहन द्विवेदी व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button