रोजगार समाचार

खुशखबरी: यूकेएसएसएससी निकालेगा 1400 पदों पर भर्ती, इंटर से स्नातक तक कर सकेंगे आवेदन, आयोग इसी सप्ताह जारी करेगा भर्ती कैलेंडर

देहरादून: लंबे समय से सरकारी नौकरी का इतंजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) जल्द ही स्नातक स्तरीय सहित पांच नई भर्तियां शुरू करने जा रहा है, जिनका कैलेंडर इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। इन भर्तियों से राज्य के युवाओं को 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका मिलेगा।

पिछले वर्ष आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती समेत कई भर्तियों के पेपर लीक हुए थे। इससे आयोग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई थी, जिसके बाद सरकार ने 23 समूह-ग की भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग को सौंप दी थी। इन भर्तियों से राज्य के युवाओं को 1400 से अधिक पदों पर नौकरी का मौका मिलेगा। 

पेपर लीक मामले के बीच ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को करीब पांच अधियाचन विभागों से मिले, जिनका अध्ययन करने के बाद भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया, नई भर्तियों के लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है। कैलेंडर जारी करके उसी हिसाब से भर्तियां कराई जाएंगी।

किस भर्ती से कितने पदों पर मिलेगा मौका

भर्ती का नाम                                    प्रस्तावित पदों की संख्या
सहायक कृषि अधिकारी                                 34
स्नातक स्तरीय भर्ती                                        200
कनिष्ठ लिपिक, आबकारी सिपाही भर्ती              293
एलटी भर्ती                                                   800
प्रयोगशाला सहायक, पशुधन अधिकारी भर्ती      150

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button