अपराध

ऋषिकेश में पर्यटकों की सरेराह गुंडागर्दी, हॉकी-डंडो से पीटा फिर किए हवाई फायर, घटना पर एसएसपी सख्त, दिया 12 घण्टे का अल्टीमेटम

ऋषिकेश: ऋषिकेश में कुछ पर्यटकों ने सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। लक्ष्मण झूला ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर चंद्रभागा पुल के समीप बाहर से आए कुछ पर्यटकों ने बीच सड़क पर स्थानीय एक युवक को हाकी और डंडों से जमकर पीटा। इस दौरान एक युवक ने हवाई फायर भी किया। इसके बाद युवक मुनिकीरेती की ओर भाग गए। घटना पर नाराजगी दिखाते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने ऋषिकेष कोतवाल व चौकी इंचार्ज को 12 घन्टे का अल्टीमेटम दिया है। यदि इस दौरान आरोपित गिरफ्तार नहीं होते तो दोनों को स्वतः ही लाइन में आने के निर्देश जारी किए हैं।

चंद्रभागा पुल के समीप शुक्रवार की रात करीब 9:15 बजे हरिद्वार की ओर से आ रही एक कार सवार युवकों की राह चल रहे एक अन्य युवक से कहा सुनी हो गई। युवक का आरोप था कि कार में बैठे युवकों ने सड़क पर थूका, जिससे उसके ऊपर छीटें आए। बात आगे बढ़ गई, कार में पहले से हाकी और डंडे रखे थे। संख्या में करीब पांच इन पर्यटकों ने सड़क पर ही दबंगई करनी शुरू कर दी। एक युवक ने पिस्तौल निकालकर हवाई फायर किया। सड़क पर काफी देर हंगामा हुआ। स्थानीय युवक को बेरहमी से पीटा गया, उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। दबंगई यहां से कार सहित भाग गए। मौके से किसी ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button