राजनीति

बार एसोसिएशन देहरादून के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने किया नामांकन, देखें अन्य पदों के लिए कौन है मैदान में

देहरादून: बार एसोसिएशन चुनाव के वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को नामांकन की तिथि थी, जहां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, ज्वाइंट सचिव, लाइब्रेरियन, आडिटर, कार्यकारिणी सदस्य के प्रत्याक्षियों ने सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन किया। शनिवार को नाम वापसी होगी, जिसके बाद स्थिति साफ हो सकेगी। नामांकन के बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन करते वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव शर्मा।

चुनव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एलबी गुरुंग, दीपक अहलुवालिया व एसएस मेहरा ने बताया कि चुनाव की तिथि 27 फरवरी को निश्चित की गई है। वहीं 28 फरवरी को सुबह 10 बजे से मतगणना होगी। इससे पहले 14 व 15 फरवरी को नामांकन पत्रों का वितरण किया गया, जिसके बाद शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा किए गए। उन्होंने बताया कि संभावित प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र जमा कर दिए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। शनिवार को नाम वापसी की तिथि है, जिसके बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।

बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करते वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक घिल्डियाल।

————-

अध्यक्ष पद पर दिख सकता है रोचक मुकाबला

बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। यदि किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया तो मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक घिल्डियाल पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं अनिल कुमार शर्मा मौजूदा कार्यकारिणी में अध्यक्ष थे व पांच साल लगातार सचिव पद पर रह चुके हैं। उनकी अधिवक्ताओं में अच्छी पैंठ है। इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल एसोसिएशन में बड़ा नाम है, जोकि आठ बार अध्यक्ष रह चुके हैं, और वर्ष 2023 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। इसी तरह वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव शर्मा एक बार अध्यक्ष व दो बार सचिव रह चुके हैं। वहीं एसएस रावत एक बार सचिव रह चुके हैं।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल व अनिल शर्मा।

—————

प्रत्याशी

अध्यक्ष पद

आलोक घिल्डियाल

अनिल कुमार शर्मा

मनमोहन कंडवाल

राजीव शर्मा

शिवचरण सिंह रावत

—-

उपप्रधान

अल्पना जदली

अमित डंगवाल

भानु प्रसाद सिसोदिया

मनोज कुमार सुंद्रियाल

पारितोष बडोनी

शैलेंद्र कुमार

विजय कुमार नौटियाल

विनोद कुमार सागर

—–

सचिव

अजय बिष्ट

अनिल पंडित

प्रकाश टी पाल

राजबीर सिंह बिष्ट

प्रकाश कुमार

रणदीप सिंह ग्रेवाल

रविदंर कुमार चौहान

विजेश चंद्र नवानी

—–

ज्वाइंट सचिव

अनिल सिंह बिष्ट

अरुण कुमार

कपिल अरोड़ा

—–

लाइब्रेरियन

मधु नेगी

आरएस भारती

सुभाष परमार

—–

आडिटर

ललित भंडारी

राजीव कुमार रोहिला

शेर सिंह

——

कार्यकारिणी सदस्य (10 साल)

अनिल कुमार

जयप्रकाश सिंह

राम सूरत ठाकुर

सुनीता रानी

सुयेश कुकरेती

——-

कार्यकारिणी सदस्य (सात साल)

दीपक कुमार त्यागी

हाजरा बानो

प्रमिला रावत

प्रणव कुमार गोयल

—–

कार्यकारिणी सदस्य (पांच साल)

अभिषेक डोबरियाल

आशीष बर्थवाल

एएस रावत

रंजी कपूर

———-

कार्यकारिणी सदस्य (तीन साल)

अजय कुमार

रमन शर्मा

रोहित यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button