ऋषिकेश : योग नगरी ऋषिकेश घूमने के लिए पहुंचे कुछ पर्यटकों की टैक्सी चालक के साथ हाथापाई हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पर्यटक महिला ने टैक्सी ड्राइवर पर मुक्के मारने शुरू कर दिए। सरेआम हुए इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो तपोवन बदरीनाथ हाईवे पर नीर गड्डू की बताई जा रही है। दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
वीडियो देखने से प्रतीत हो रहा है कि जाम लगने के कारण दौरान दोनों पक्षों की कार की साइड लगने को लेकर पहले विवाद हुआ ।इसके बाद पर्यटकों की कार में बैठी महिला ने उतर कर दूसरे पक्ष के युवक पर हाथ उठाते हुए हमला कर दिया। महिला के हाथ उठाने के बाद कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए नजर आए लेकिन महिला अपनी दबंगई दिखाने से पीछे नहीं हटी। इस दौरान महिला का साथी भी मारपीट करने आ गया। यह सारी घटना मौके पर मौजूद कई लोगों ने कैमरे से अपने मोबाइल में कैद कर ली। बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

More Stories
भाजपा पार्षद के घर चोरी में शामिल एक गिरफ्तार, पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
सिरफिरे ने 300 रुपये के लिए किए तीन मर्डर, हत्याकांड को अंजाम देने वाला गिरफ्तार
कुमाऊं दौरे पर UPCL के MD पीसी ध्यानी, उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए