अपराध

पलटन बाजार में जेबकतरों का खतरा, पांच दिन में मोबाइल लूट व जेब काटने की दो घटनाएं

देहरादून: यदि आप भी शापिंग के लिए घंटाघर स्थित पलटन बाजार जा रहे हैं, तो अपने पर्स व मोबाइल संभालकर रखें। इन दिनों पलटन बाजार में लुटेरे व जेबकतरे सक्रिय हैं। किसी भी समय आपको भी निशाना बना सकते हैं। मुख्य बाजार होने के बावजूद बाजार में पुलिस नदारत दिखती है। रविवार को जेबकतरों ने 81 वर्षीय चाट गली घंटाघर के दुकानदार राम अवतार वर्मा को शिकार बनाया। इससे पहले 31 जुलाई को लुटेरे ने नितिन कुमार निवासी ग्राम श्रीचंदी भगवानपुर रुड़की हरिद्वार का मोबाइल लूट लिया था।

जानकारी के अनुसार पलटन बाजार के व्यापारी राम अवतार की चाट गली में दुकान है। वह अपने घर से  तहसील चौक तक विक्रम से आए और तहसील से घंटाघर के लिए उन्होंने ई-रिक्शा किया। ई-रिक्शा में चालक के साथ पीछे एक दूसरा व्यक्ति भी बैठा था। दुकानदार के पास छतरी थी तो साथ में बैठे व्यक्ति ने कहा कि छतरी दूसरी तरफ रख लो। दुकानदार के उतरने से 50 मीटर पहले ही पीछे बैठा व्यक्ति उतर गया।

जब दुकानदार घंटाघर इलाहाबाद बैंक पर उतरे और उन्होंने अपनी दूसरी जेब से ई रिक्शा को किराया देने के लिए जेब में हाथ डाला तो पाया कि उनकी पैंट के अंदर की जेब किसी धारदार चीज से काट ली गई है और उसमें रखे 6500 भी गायब हैं। इतने में वह समझ पाते ई रिक्शा और उसमें बैठा व्यक्ति दोनोंं ही उनकी आंखों से ओझल हो चुके थे। तब उन्होंने आकर दुकान पर अपने पुत्र व अन्य दुकानदारों को बताया। तब व्यापारी नेता सुनील बांगा व बजरंग दल के विकास वर्मा ने धारा चौकी में एक शिकायती पत्र दिया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button