रोजगार समाचार

पंचायतों में जल्द भरे जाएंगे रिक्त पद, सतपाल महाराज ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश

देहरादून: विभाग संभालते ही पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायतों में रिक्त पड़े पदों को भरने के निर्देश दिए हैं। उनके अनुसार, पंचायतों में आदर्श स्कूल, अस्पताल एवं मूलभूत सुविधाओं के ढांचे को विकसित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को नेटवर्किंग सुविधा से जोडऩे के भी निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने निदेशालय पंचायतीराज में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। महाराज ने अफसरों को योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए रोडमैप तैयार करने को कहा है। उन्होंने सभी जिलों के जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं के विकास पर चर्चा की।
महाराज ने अधिकारियों से कहा कि पंचायतों में अच्छे आदर्श स्कूल व अस्पताल खोलना और मूलभूत ढांचा विकसित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश की सभी ग्रामपंचायतों को नेटवर्किंग सुविधा से जोडऩे, पंचायतों में कौशल एवं क्षमता विकास प्रशिक्षण के माध्यम से आजीविका संवर्धन को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए।
मंत्री ने पंचायतों में रिक्त पदों को भरने और पंचायतों में डाटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए। पंचायत मंत्री ने 15वें वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग में पंचायतों में स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत को प्राथमिकता देने, पंचायतों में किसानों को जानकारियां भेजने के लिए बल्क मैसेंजिंग तकनीक का प्रयोग करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button