अपराध

एकेश्वर के इंटर कालेज में अध्यापक ने छात्राओं के साथ की छेड़छाड़, धमकी भी दी

कोटद्वार। स्कूलों में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ते ही जा रही हैं। ताजा मामला एकेश्वर ब्लॉक में पड़ते एक इंटर कालेज का है, जहां शिक्षक ने एनएसएस कैंप में हिस्सा ले रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। मामला जब छात्राओं के परिजनों तक पहुंचा तो उन्होंने तुरंत राजस्व पुलिस को इसकी शिकायत दी।आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच रेगूलर पुलिस कर रही है।

जानकारी के जानकारी के अनुसार कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आयोजित किया गया था। छात्राओं का कहना है कि उनके विद्यालय में एक मार्च से राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर शुरू हुआ। चार मार्च की रात को शिक्षक उनके कमरे में शराब पीकर घुसा और उन्हें कुछ काम सौंप कर चला गया। कुछ समय बाद एक शिक्षक दोबारा उनके कमरे में आया और कुछ छात्राओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर कुछ छात्राओं को धमकाया भी गया।

छात्राओं ने विद्यालय कालेज के प्रिंसिपल से शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन प्रिंसिपल व कालेज प्रबंधन कार्रवाई करने के बजाए मामले को दबाने का प्रयास करने लगा। इसके बाद छात्राओं ने अपने अभिभावकों को इसकी सूचना दी। अभिभावक एकत्र होकर पुलिस के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चौबट्टाखाल तहसील के तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button