अपराध

कपड़ों के शोरूम पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, व्यापारियों ने दिया अल्टीमेटम, देखें घटना की वीडियो

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया है। बेखौफ एक सरफिरे ने शहर कोतवाली से चंद कदमों पर दूर पलटन बाजार में एक रेडिमेंट गारमेंट के शोरूम को पेट्रोल डालकर जला दिया। आग लगने से दुकानों में रखे कपड़े, जूते, एसी, पंखे व कुछ नकदी जलकर राख हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि शोरूम पर किसी व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई है। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोपित को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। व्यापारियों ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। गिरफ्तारी न होने पर व्यापारियों ने बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।

रेडीमेंट गारमेंट शोरूम में आग की घटना की सीसीटीवी फुटेज

घटना बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है। फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि पलटन बाजार स्थित ओम जी वूल में आग लग गई है। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती तब तक आग भयानक रूप ले चुकी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से दुकान का शटर तोड़कर पानी की बौछारे मारने शुरू की। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था। गुरुवार को जब घटनास्थल के आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई तो उसमें देखा गया कि स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति दुकान के बाहर आया। उसने स्कूटी की डिग्गी से पेट्रोल निकाला और दुकान के अंदर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और फरार हो गया।

घटनास्थल का जायजा लेते विधायक खजान दास व वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक वर्मा और व्यापारी।

विधायक खजानदास, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने घटना का स्थल का दौरा कर तत्काल आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य बाजार में आग लगाने की यह घटना कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठा रही है। कहा कि शहर कोतवाली से कुछ ही दूरी पर यह घटना हुई है। ऐसे में पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button