अपराध

पार्टी के बहाने दो नाबालिग चचेरी बहनों से सहपाठी व पूर्व छात्र ने किया दुष्कर्म!!

देहरादून: घर से चाऊमीन खाने के लिए निकली दो नाबालिग चचेरी बहनों को बहलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल में साथ पढ़ने वाले एक सहपाठी और पूर्व छात्र पर घटना को अंजाम देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इनमें एक आरोपित नाबालिग, जबकि दूसरा बालिग है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपित दोनों बहनों को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की मां ने नेहरू कालोनी थाने में बेटी व भतीजी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बालिग आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग आरोपित को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि एक महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी व 16 वर्षीय भतीजी बुधवार शाम घर से चाऊमीन खाने गई थी। आरोप है कि वहां उन्हीं के स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र और एक पूर्व छात्र मिला। वह दोनों बहनों को पार्टी का बहाना बनाकर बहला फुसलाकर एक नए मकान में ले गए। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने वहां बेटी व भतीजी को डरा धमकाकर उनसे दुष्कर्म किया और किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद वह दोनों बहनों को घर के बाहर छोड़कर चले गए। नेहरू कालोनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपी पारस को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया जबकि नाबालिग को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button