February 18, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

चंपावत उपचुनाव: सीएम धामी के लिए वोट मांगेंगे यूपी के सीएम योगी, भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

चंपावत: चंपावत विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चुनाव प्रचार गरमाने के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर भी आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी की।

स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद तीरथ सिंह रावत, अजय टम्टा व अनिल बलूनी, नरेश बंसल, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के नाम शामिल हैं।

इनके अलावा पूर्व मुख्यंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धनसिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, दीप्ति रावत, सरिता आर्य, खिलेंद्र चौधरी, किरण देवी, दीपचंद्र पाठक, कैलाश गहतोड़ी, हर भजन सिंह चीमा, प्रेम सिंह राणा, ज्योति राय, डॉ. विनोद प्रजापति, लीलावती राण, हीमा जोशी व प्रेमानंद भी स्टार प्रचारक के तौर पर मुख्यमंत्री के लिए प्रचार करेंगे।

About Author