Uncategorized

170 का पव्वा 180 में बेचा, DM ने ठोका 50 हजार जुर्माना

देहरादून: शराब की ओवर रेटिंग पर देहरादून के DM सविन बंसल सख्त नजर आ रहे हैं। एक बार उन्होंने फिर ओवर रेटिंग पर शराब ठेका संचालक पर 50 हज़ार रुपये का जुर्माना ठोका है। साथ ही सभी शराब ठेका चलाने वालों को ओवर रेटिंग न करने की चेतावनी दी है।

पटेल नगर अंग्रेजी शराब के ठेके पर ओवर रेटिंग का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान। एक व्यक्ति ने पटेलनगर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब का पव्वा खरीदा। पव्वे पर रेट 170 रुपए था जबकि सेल्समैन ने 180 रुपये लिए। इस संबंध ने ग्राहक ने सीधे डीएम कार्यालय में शिकायत कर दी। डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के निर्देशों पर आबकारी टीम ने संबंधित ठेकेदार पर ₹50000 अर्थदंड की कार्रवाई की गई।

जनता से जुड़ी हर समस्या का समाधान चाहते हैं डीएम

जिलाधिकारी सविन बंसल जमीन से जुड़े हैं, यही कारण है कि उनका फोकस आमजन से जुड़ी समस्याओं पर है। सबसे पहले उन्होंने कूड़ा प्रबंधन का काम देख रही कंपनियों पर शिकंजा कसा। इसके बाद तहसील में छापा मारकर कार्रवाई की। खुद बुलेट पर सवार होकर शहर की समस्या का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ी हर समस्या का हल प्रमुखता से किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button