देहरादून: देश के पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होते ही गैस सिलेंडर व डीजल-पैट्रोल के दाम बढ़ने से आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत एक हजार पार हो गई है। वहीं तेल कंपनियोंं ने भी लगातार दूसरे दिन प्रति लीटर 80 पैसे की पेट्रोल-डीजल पर बढ़ोतरी की है। उत्तराखंड में बुधवार को पेट्रोल 94.74 पैसे और डीजल 88.19 पैसे बिका। जबकि 14.2 किलो के रसोईगैस सिलिंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि हुई है। इंडेन का घरेलू गैस सिलिंडर 970 रुपये पहुंच गया है। दूसरी ओर पांच किलो का घरेलू गैस सिलिंडर अब 356.50 रुपये में रिफिल होगा। पहले यह 338.50 रुपये था। 10 किलो वजनी सिलिंडर के लिए 648 के बजाय 683 रुपये देने होंगे। 19 किलो के व्यावसायिक सिंलिडर के दाम आठ रुपये घटाए हैं। अब यह 2051 में रिफिल होगा।
पहाड़ी राज्यों में दी जाती है एलपीजी पर सब्सिडी
सरकार की ओर से केवल पहाड़ी राज्यों में एलपीजी पर सब्सिडी दी जाती है। देश के शेष हिस्सों में नाम मात्र की सब्सिडी मिलती है। उज्जवला योजना के तहत परिवारों को गैस सिलेंडर दिए जाते हैं, उन्हें भी पूरी कीमत अदा करनी पड़ती है। किसी भी व्यक्ति को पहले रसोई गैस सिलेंडर के लिए 950 रुपये की कीमत नहीं देनी पड़ी थी।

More Stories
दून के पैनेसिया अस्पताल में लगी आग, मरीज व सुरक्षाकर्मी झुलसे
PHQ ने 11 पुलिस उपाधीक्षकों के किए ट्रांसफर, देखें लिस्ट
Link Sbobet: Cara Mudah Akses Login Tanpa Terkendala Pemblokiran