धर्म संस्कृति

केदारनाथ पहुंचकर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जवानों का बढ़ाया मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया गया सम्मान, अधिकारी के हाथों सम्मान पाकर खुश हुए जवान

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम यात्रा 25 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर पुलिस बल सहित सहायक बल की तैनाती की गयी है। यात्रा व्यवस्था ड्यूटियों के सम्पादन के लिए नियुक्त पुलिस बल का मनोबल बढाने के लिए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग Vishakha Bhadane स्वयं उनके बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को उनके ड्यूटी स्थल पर सम्मानित भी कर रही हैं।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग विगत के दिनों में यात्रा पड़ावों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी थी। उनके द्वारा ऐसे कार्मिकों को केदारनाथ जाकर प्रशस्ति पत्र एवं नगद पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया है।
कार्मिकों से संवाद स्थापित करते हुए उच्च मनोबल के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों में नियुक्त पुलिस बल को अतिरिक्त सामग्री भिजवाई गई है। उनके द्वारा पुलिस कार्मिकों को अवगत कराया गया कि यहां की विषम परिस्थितियों के हिसाब से उनकी हर जरूरत की चीजों को पूरा कराया जा रहा है। साथ ही वहॉं पर तैनात कार्मिकों को आश्वस्त किया गया कि आप सभी लोग यहॉं की विषम परिस्थितियों में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं, आगे इसी प्रकार का कर्तव्य निर्वहन करने वाले कार्मिकों को समय-समय पर सम्मानित किया जायेगा।

ड्यूटी पर नियुक्त कार्मिकों को उनके कर्तव्य निर्वहन के साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे जाने के निर्देश दिये गये हैं। इस दौरान उनके द्वारा केदारनाथ में नियुक्त पुलिस बल को मन्दिर दर्शन हेतु आये श्रद्धालुओं के सुगम व सरल तरीके से दर्शन कराने हेतु बनी व्यवस्थाओं में प्रभावी तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने के निर्देश दिये गये। केदारनाथ धाम में अचानक मौसम खराब हो जाने पर बर्फबारी होने के सूचना नीचे के यात्रा पड़ावों को दिये जाने के निर्देश दिये गये, ताकि वहॉं तक आ रहे श्रद्धालुओं को पहले से ही जागरुक किया जाये। भैरव गधेरे व कुबेर गधेर ग्लेशियर पर ड्यूटी कर रहे पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ जवानों की सराहना करते हुए कहा कि आप लोगों के द्वारा अलग ही जीवटता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है।
केदारनाथ धाम से सम्बन्धित ड्यूटियों के पर्यवेक्षण हेतु एसटीएफ उत्तराखण्ड से आये पुलिस उपाधीक्षक विवेक कुमार जिनकी ड्यूटी समयावधि आज तक की थी, उनके द्वारा शुरुआती 15 दिवसों में दिये गये योगदान की सराहना करते हुए उनको भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस दौरान उनके द्वारा चौकी प्रभारी केदारनाथ सहित उनकी टीम, एसडीआरएफ निरीक्षक व उनकी टीम तथा एनडीआरएफ की टीम को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने इस भ्रमण के दौरान उनके द्वारा केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं से संवाद कर उनके अनुभव भी जाने गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button