अपराध
-
अपमान का बदला लेने छात्रा को मारी थी गोली, फोटो पर कमेंट करने से बढ़ा विवाद
देहरादून। राजधानी देहरादून में सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन की छात्रा को गोली मारने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने…
Read More » -
देहरादून में डी फार्मेसी की छात्रा की गोली मारकर हत्या
देहरादून: देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के बाहर छात्रा की उसके सहपाठी ने छात्र ने सरेआम…
Read More » -
स्कूल बस पेड़ से टकराई , एक छात्रा की मौत, कई बच्चे घायल
देहरादून: सोमवार को देहरादून के विकासनगर में बड़ा हादसा हो गया। छात्रों से खचाखच भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर विकासनगर के बाडवाला वन चैकपोस्ट…
Read More » -
Breaking news: पहाड़ी रूटों पर रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक नहीं चलेंगे वाहन, इस वजह से लगाई रोक
देहरादून: पहाड़ी रूटों पर वाहनों की आवाजाही रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक बंद कर दी गई है। इस संबंध में डीआइजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने आदेश जारी किए हैं। वाहनों पर प्रतिबंध की वजह उन्होंने रात को होने वाले हादसे बताया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी मार्ग काफी खतरनाक हैं, ऐसे में कभी-कभी वाहन चालक नींद में वाहन चलाते हैं, जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। दुर्गम क्षेत्र में रात को हादसा होने पर काफी समय तक पता नहीं चल पाता, ऐसे में रेस्क्यू करने में भी मशक्कत उठानी पड़ती है।गत 21 फरवरी को चंपावत में रात को हादसा हो गया था, जिसमें 14 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस हादसे की सूचना भी पुलिस को देर से पता चली, जिसके कारण 14 लोगों ने अपनी जान गवां दी। डीआइजी ने बताया कि रात के समय केवल आपातकालीन वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में सभी पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
Read More » -
प्रदेश में तीसरा बड़ा हादसा, यहां कार खाई में गिरने से दो युवकों की मौत
देहरादून: मुनिकीरेती क्षेत्र ब्रह्मपुरी नामक स्थान पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि…
Read More » -
चंपावत में दिल दहलाने वाला हादसा, 14 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
कुमाऊं : सोमवार देर रात चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में बरात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिर गया। वाहन में…
Read More » -
आप भी बाइक कहीं भी पार्क कर देते हो तो रहें सावधान, अब पुलिस यह करेगी कार्रवाई
देहरादून: अकसर हम लोग दुकानों में खरीददारी के लिए जाते हैं और वाहन दुकान के बाहर ही पार्क कर देते हैं। ऐसा करने से कई बार जाम लगने की संभावना बन जाती है, लेकिन यातायात पुलिस अब जहां-तहां बाइक पार्क करने वालों के साथ सख्ती से निपटने की तैयारी कर रही है। यातायात पुलिस की ओर से नो पार्किंग में खड़ी बाइक को टो करके थाने ले जाई जाएगी। यदि मौके पर ही बाइक छुड़वानी है तो 500 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा और यदि यातायात पुलिस बाइक को टो करके थाने ले जाती है तो वहां से बाइक छुड़वाने पर 750 रुपये जुर्माना देना होगा। यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने नो पार्किंग में वाहन पार्क करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
Read More » -
बीबी से झगड़ा हुआ तो शहर को आग लगाने निकला सरफिरा, यहां जला दी दुकानें और गाड़ियां
देहरादून: पत्नी से फोन पर हुए झगड़े में एक सरफिरे ने 13 जगहों पर दुकानों, बाइक व रेहड़ियों को आग लगा दी। पुलिस ने शहर के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद उसे आइएसबीटी से गिरफ्तार किया गया। ब्राह्मणवाला मेहबूब कालोनी का रहने वाला इरफान का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इरफान नशे के कैप्सूल खाने का आदि है। ऐसे में उसकी पत्नी एक साल पहले अपने तीन बच्चों के साथ मेरठ चली गई। आरोपी ने शनिवार रात को अपनी पत्नी के साथ फोन पर बात की और कहा कि वह उसे लेने के लिए मेरठ आ रहा है।फोन पर हुई बातचीत के बाद इरफान रात करीब 10 बजे बैग उठाकर मेरठ जाने के लिए रेलवे स्टेशन के लिए निकला। रास्ते में उसकी एक बार फिर पत्नी से बात हुई। इस दौरान उसकी पत्नी ने देहरादून आने के लिए मना कर दिया। पत्नी के देहरादून न आने से गुस्साए इरफान ने सबसे पहले नगर निगम स्थित तीन बाइक व एक लोडर को आग लगाई। इसके बाद आगे जाकर सेंट थाॅमस स्कूल के पास खड़ी एक बाइक को आग लगाई, फिर दून अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक को जलाया और इसके बाद पटेल रोड़ बुद्धा चौक पर बाइक को आग के हवाले किया।सरफिरा यहीं नहीं रुका वापसी के समय भी उसने ब्राह्मणवाला में एक साेफे की दुकान व बाइकों को आग लगाई। इसके बाद क्लेमेनटाउन में एक दुकान को आग लगाई। पुलिस ने उसे आइएसबीटी बस अड्डे से गिरफ्तार किया।
Read More » -
यहां फंस गई पोलिंग पार्टियां, एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला
देहरादून: रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग तरसाली में कुछ पोलिंग पार्टियां रास्ता भटक गई और जंगल में फंस गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें जंगल से सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। सोमवार शाम को एसडीआरएफ टीम को थाना सोनप्रयाग से सूचना मिली कि तरसाली नामक स्थान पर मतदान पोलिंग पार्टी टीम फंसी हैं। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से मुख्य आरक्षी प्रेम…
Read More » -
निर्भीक होकर करें मतदान, डीआइजी ने जनता से की अपील
देहरादून: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन – 2022 को निर्विघ्न सकुशल सम्पन्न कराये जाने के परिपेक्ष्य में लोगो मे सुरक्षा की भावना एवं विश्वास बनाये रखने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस…
Read More »