
देहरादून: मसूरी में पर्यटकों को थूक वाली चाय पिलाने वाले नौशाद व हसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों जमशेर कालोनी खतौली, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों मसूरी में धार्मिक भावनाएं भड़काना चाहते थे।
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि हिमांशु बिश्नोई निवासी मकान अपर नेहरू ग्राम, थाना रायपुर देहरादून ने कोतवाली मसूरी में आकर पुलिस को एक वीडियो उपलब्ध कराया, जोकि उन्होंने कुछ दिन पूर्व मसूरी घूमने के दौरान लाइब्रेरी चौक के पास बनाया गया था। वीडियो में लाइब्रेरी चौक के पास लगी एक रेहडी में 02 युवक चाय, मैगी व अन्य सामान बेचते हुए तथा उनमें से एक युवक चाय बनाने से पूर्व चाय के बर्तन में बार-बार थूकता हुआ दिखाई दिया। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपियों का अपने इस कृत्य से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड करने के साथ-साथ लोगों की धर्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाते हुए भडकाने का प्रयास किया गया, जिस पर घटना की गम्भीरता को देखते हुए नौशाद पुत्र शेर अली तथा हसन अली पुत्र शेर अली का मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर का होना ज्ञात हुआ तथा घटना के बाद से ही दोनो मसूरी से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने दोनो के सम्ब्न्ध में दोनों को आशारोडी के पास से गिफ्तार किया गया।




