
चमोली: बद्रीनाथ मार्ग पर एक पत्थर 25 तीर्थयात्रियों के लिए रक्षक बन गया। यात्रियों से भरी बस बद्रीनाथ से हरिद्वार की ओर जा रही थी। लामबगड़ के पास अचानक अब अनियंत्रित हो गई। अचानक बस का स्टेयरिंग लॉक हो गया और बस गलत दिशा में मुड़ गई। सड़क किनारे एक बड़े पत्थर ने बस को नदी में गिरने से बचा लिया।
सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में सवार सभी 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को सुरक्षित स्थान पर हटवाया गया तथा सभी यात्रियों को दूसरे वाहन की व्यवस्था कर उनके गन्तव्य हरिद्वार के लिए सुरक्षित रवाना किया गया।




