

उत्तरकाशी : गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। अक्षय तृतीय पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:35 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:41 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। दोनों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। वहीं श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे।
मां यमुना की डोली शनिवार सुबह खरसाली से पूजा-अर्चना के बाद अपने भाई शनि महाराज की डोली के साथ यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। वहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें चारधाम यात्रा की शुभकामनाएं दीं और सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिलाया।
दूसरी ओर केदारनाथ में मौसम खराब होने पर धाम के लिए यात्रा पंजीकरण रोक दिया गया है। चार धाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय के आदेश पर रविवार सुबह केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण रोका गया है। जबकि अन्य तीन धामों के लिए पंजीकरण जारी है। जब आदेश मिलेंगे तब ही केदारनाथ के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा।

More Stories
NAGAHOKI88 Gacor Menu Guide: Exploring Popular Game Categories
कैबिनेट में 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 05 मेडिकल कॉलेज के इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा
चंपावत में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, UPCL एमडी ने दिए सख्त निर्देश