अपराध

कारोबारी ने एंटी वायरस डालने के लिए दिया मोबाइल, वर्कर ने ट्रांसफर कर दिए 24 लाख रुपये

देहरादून: यदि आप भी अपना मोबाइल किसी को दे रहे हैं सतर्कता जरूर बरतें। देहरादून में एक कारोबारी को मोबाइल में एंटी वायरस डलवाने के लिए आफिस वर्कर को मोबाइल देना भारी पड़ गया। आरोपी ने खाते से 24 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर दिए और फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर वसंत विहार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। राहुल अग्रवाल निवासी कांवली वसंत विहार ने बताया कि उनका जीएमएस रोड पर अग्रवाल इंटरप्राइसेस नाम से कार्यालय है और वह सर्जिकल सामान का व्यापार करते हैं।

राहुल अग्रवाल ने बताया कि उनके कार्यालय में स्वागतम पात्रा निवासी समर पार्क नियानिया इंदौर मध्य प्रदेश वर्तमान निवासी कावली गांव पिछले आठ महीने से कार्य कर रहा था। मोबाइल में कुछ खराबी होने के चलते उन्होंने स्वागतम को एक मार्च को अपने मोबाइल में एंटी वायरस डलवाने के लिए दिया। मोबाइल ठीक करने के लिए स्वागतम आफिस की स्कूटी भी ले गया।

शाम को उन्हें पता चला कि आरोपी ने यश बैंक के खाते से 23 लाख 70 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद वह मोबाइल व स्कूटी लेकर फरार हो गया। वसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button