एक्सक्लूसिव न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा, डेढ़ वर्ष रहने के बाद ही पद छोड़ा, यह बताई जा रही है इस्तीफा देने की वजह

हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल छह साल का था लेकिन डेढ़ वर्ष रहने के बाद ही उन्होंने पद छोड़ दिया है। पद छोड़ने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने परिवारिक कारणों के चलते इस्तीफा दिया है। बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कई भर्तियों में पेपर लीक होने के मामले सामने आने के बाद सरकार ने लोक सेवा आयोग से पेपर करवाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद लोक सेवा आयोग के भी कुछ पेपर लीक हुए, जिसके कारण आयोग भी चर्चा का विषय बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button