एक्सक्लूसिव न्यूज़
बस हादसा : 40 सवारियों को लेकर मसूरी से देहरादून जा रही रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल, मची चीख-पुकार, बाल-बाल बचे यात्री

मसूरी : मसूरी से सवारी लेकर देहरादून की ओर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस रास्ते में हादसाग्रस्त हो गई। बस का प्रेशर लीक होने से ब्रेक पैडल अंदर घुस गया। चालक ने किसी तरह गियर डाउन करते हुए बस को लिंक मार्ग की तरफ ले जाकर पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बस में सवार 40 लोग बाल-बाल बच गए।
चालक धीरज मुनि शाह ने बताया कि तभी बस अड्डे से करीब 100 मीटर आगे बस का ब्रेक प्रेशर लीक हो गया। इससे ब्रेक पैडल अंदर घुस गया और ब्रेक लगने बंद हो गया। यदि बस चालक सूझबूझ से काम नहीं करता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि कुछ दिन पहले मसूरी -देहरादून रोड पर बस खाई में गिर गई थी, जिसमें मां-बेटी सहित तीन की मौत हो गई थी और 35 से अधिक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।




