Uncategorized

देहरादून आ रहे हैं तो पहले रुट प्लान देख लें, शनिवार को परेड ग्राउंड में लगेगा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, यातायात पुलिस ने जारी किया रुट प्लान 

देहरादून: परेड ग्राउंड में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगने के कारण ग्राउंड के चारों तरफ करीब 11 घंटे जीरो जोन रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आगुंतुकों व अनुयायियों की पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में चारों तरफ अलग-अलग जगह नौ पार्किंग स्थल बनाए हैं, वहीं आठ जगह बैरियर लगाए जाएंगे।

शनिवार को लगने वाले दिव्य दरबार शाम चार बजे शुरू होकर रात 11 बजे तक चलेगा, इसको लेकर यातायात पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। कार्यक्रम को लेकर, रेंजर ग्राउंड, पवेलियन ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कालेज, लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट सुभाष रोड, बन्नू स्कूल, गुरुद्वारा ग्राउंड निकट बन्नू स्कूल, द दून स्कूल, जीटीएम पार्किंग निकट द्रोण होटल, सर्वे आफ इंडिया, हाथीबड़कला के अंदर पार्किंग की व्यवस्था बनाई गई है।

आइएसबीटी, शिमला बाइपास व जीएमएस रोड से आने वाली सभी बसें, मैक्सी कैब वाहनों को कारगी चौक, पुरानी बादपास चौकी से धर्मपुर चौक होते हुए बन्नू स्कूल पार्किंग स्थल में पार्क किए जाएंगे।रिंग रोड व छह नंबर पुलिया से आने वाले सभी वाहन को फव्वारा चौक से होते अग्रवाल बेकरी व रेसकोर्स गुरुद्वारा पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।-मसूरी व राजपुर रोड से आने वाले सभी वाहन को सर्वे ऑफ इंडिया, हाथीबड़कला के अन्दर पार्किंग में पार्क किया जाएंगे।

प्रेमनगर की ओर से आने वाले सभी वाहन बल्लूपुर से किशननगर चौक होते हुए बिंदाल कट से द दून स्कूल पार्किंग स्थल में पार्क किए जाएंगे। इसके अलावा सभी दोपहिया और चौपहिया वाहन रेंजर्स ग्राउंड, पवेलियन ग्राउंड, लार्ड वेंकटेश्वर, मंगला देवी व जीटीएम पार्किंग स्थलों पर पार्क किए जाएंगे।

विक्रम व मैजिक के लिए डायवर्ट व्यवस्था

-दो नंबर रूट (रायपुर रूट) के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जाएंगे।

-तीन नंबर रूट (धर्मपुर रूट) के सभी विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एमकेपी चौक की ओर से भेजे जाएंगे।

-पांच नंबर रूट (आइएसबीटी रूट), आठ नंबर रूट (कांवली रोड रूट) के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।

– प्रेमनगर रुट के सभी विक्रम बिंदाल तिराहा से वापस भेजे जाएंगे।

– राजपुर रुट के विक्रम बहल चौक से सचिवालय कट, राजपुर रोड से यू-टर्न लेकर वापस भेजे जाएंगे।

——-

सिटी बसों के लिये डायवर्ट व्यवस्था

– आइएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी।

– रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर को ओर वापस भेजी जाएंगी।

– रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रांसिग से सहसधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button