Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की परीक्षा लेगा मौसम, केदारनाथ में जमकर हो रही है बर्फबारी, आज 7.55 बजे पहुंचेंगे भोले के धाम, ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

रुद्रप्रयाग : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। मोदी के दौरे से पहले केदारनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। पीएम मोदी केदारनाथ के लिए केबिल कार और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का शिलान्यास करेंगे। इससे पहले गुरुवार को धाम में भारी बर्फबारी हुई। अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कड़ाके की ठंड और बर्फ की फुंआरों के बीच ही धाम पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 7.55 बजे केदारनाथ पहुंचेंगे। जहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य आला नेता व प्रशासनिक अधिकारी उनकी अगवानी करेंगे। मोदी केदारनाथ में लगभग ढाई घंटे रहेंगे और सुबह साढ़े दस बजे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी केदारनाथ पहुंचकर अपनी साधनास्थली गरुड़चट्टी का भ्रमण नहीं कर पाएंगे। अस्सी के दशक में मोदी ने यहां डेढ़ माह तक साधना की थी और तब वह प्रतिदिन केदारनाथ मंदिर के दर्शनों के लिए पहुंचते थे लेकिन जून 2013 की आपदा के बाद से गरुड़चट्टी की वीरानी नहीं टूट पाई है, जिस कारण यह क्षेत्र अलग-थलग पड़ा है।

  • ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम
  • पीएम मोदी सुबह 7.55 बजे केदारनाथ पहुंचेंगे।
  • 08:30 बजे केदारनाथ मंदिर पहुंचेंगे।
  • 08:30 से नौ बजे तक केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।
  • 09:05 बजे केदारनाथ रोपवे परियोजना का शिलान्यास करेंगे।
  • 09:10 बजे आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थली पर पहुंचेंगे।
  • 09:25 बजे मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
  • 10:30 बजे पीएम मोदी बदरीनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगे।
  • सुबह 11 बजकर 20 मिनट- एमआई 17 से बदरीनाथ हेलीपेड पर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री।
  • 11: 30 बजे- बदरीनाथ धाम परिसर में प्रवेश।
  • 12 बजे-बदरीनाथ के दर्शन और पूजा करेंगे।
  • 12:15 बजे तक- बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत रीवर फ्रंट के कार्यों का निरीक्षण।
  • 12:20 बजे- बदरीनाथ धाम से आस्था पथ के साकेत चौक पहुंचेंगे।
  • 12:30 बजे- प्रधानमंत्री माणा गांव में जनसभा स्थल पहुंचेंगे।
  • अपराह्न 1: 45 बजे- हेमकुंड रोपवे के साथ ही अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
  • 2: 00 बजे – मास्टर प्लान के तहत हो रहे झीलों व अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण।
  • 5:00 बजे- बदरीनाथ मास्टर प्लान का प्रस्तुतिकरण का अवलोकन।
  • प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम बदरीनाथ में ही करेंगे।
  • 22 अक्तूबर का कार्यक्रम
  • सुबह 7:20 बजे- प्रधानमंत्री गेस्ट हाउस से हेलीपेड पर पहुंचेंगे।
  • 7:25 बजे-एमआई-17 से देहरादून के लिए रवाना होंगे।
  • 8:30 बजे- देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button