देहरादून: वर्ष 2023 में घन्टाघर पर हुए पथराव में बाबी पंवार सहित सात के खिलाफ दर्ज मुकदमे में बॉबी पंवार व अन्य को इसी शर्त पर जमानत मिली थी कि वह किसी आंदोलन में हिस्सा नहीं लेंगे और ना ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुचायेंगे। अब पुलिस इसी आदेश का इस्तेमाल बॉबी पंवार की गिरफ्तारी के लिए कर सकती है।
दूसरी ओर सूत्रों से पता चला है कि बॉबी पंवार ने गिरफ्तारी के डर से उच्च न्यायालय में अग्रिम याचिका दाखिल कर दी है। हालांकि इस पर सोमवार 11 नवम्बर को सुनवाई होनी है। ऐसे में दो दिन बॉबी पंवार के लिए भारी हो सकते हैं। आईएएस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार व गाली गलौच का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में धारा चौकी पुलिस ने नोटिस भेजकर शनिवार को तलब किया है।

More Stories
Slot 5K untuk Pemula: Panduan Memahami Fitur dan Cara Bermain
Slot: Panduan Memahami Permainan, Fitur, dan Istilah yang Perlu Diketahui
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली