रुद्रप्रयाग: केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी आशा नौटियाल ने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज रावत को 5623 वोटों से हरा दिया। पूरी मतगणना में निर्दलीय उम्मीदवार त्रिभुवन चौहान ने सबको चौका दिया उन्होंने 9303 वोट हासिल किए।
मतगणना 13 राउंड चली।लगभग सभी राउंड में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल आगे रही। पहले राउंड में भाजपा 483, दूसरे में 522, तीसरे में 585, चौथे में 799, पांचवे में 138, छठे में 334 पर आगे रही। जबकि सातवें राउंड में कांग्रेस ने 393 वोटों की बढ़त बनाई। इसके बाद आठवें राउंड में भाजपा 595, नौवें में 204, 10वें में 809, 11वें में 99, 12वें में 716 जबकि 13वें में 209 वोटों से आगे रही।
बता दे कि इस सीट पर भाजपा विधायक शैला रानी रावत के निधन के कारण उप चुनाव हुआ है। उधर, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसे उत्तराखंड के सरोकार की हार बताया। आरोप लगाया की भाजपा ने पैसे, शराब, पुलिस के बल पर चुनाव जीता है।

More Stories
दून के पैनेसिया अस्पताल में लगी आग, मरीज व सुरक्षाकर्मी झुलसे
PHQ ने 11 पुलिस उपाधीक्षकों के किए ट्रांसफर, देखें लिस्ट
Link Sbobet: Cara Mudah Akses Login Tanpa Terkendala Pemblokiran