धर्म संस्कृति

रक्षाबंधन पर नदी ने खलल डाला तो SDRF बनी ‘सेतु’, बहनों को भाई से मिलवाया

देहरादून: भाई-बहन के स्नेह, अटूट विश्वास और प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के पावन पर्व के बीच नदी बाधक बनी तो SDRF ने सेतु का काम करते हुए बहनों को भाई से मिलवाया, लंबे इंतजार के बाद बहनों ने अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधा।

मालदेवता क्षेत्र स्थित कुछ बहनें अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने घर से निकली तो रास्ते मे उफान पर बह रही नदी ने उनका रास्ता रोक दिया। अस्थायी पुल बहने से रास्ता बाधित हो गया। सूचना पर एसडीआरएफ की पोस्ट सहस्त्रधारा से SI लक्ष्मी रावत के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं।

SDRF टीम ने मौके पर पहुँचकर तत्काल कार्यवाही करते हुए उफनाये गदेरे में से रोप की सहायता से पर्यटकों व स्थानीय लोगों को सकुशल पार कराया। सुरक्षित रेस्क्यू किये जाने के लिए पर्यटकों ने SDRF का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button