धर्म संस्कृति

कांवड़ यात्रा : भारी बारिश के बीच डीजीपी अशोक कुमार अचानक पहुंचे हरिद्वार, कांवड़ मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा, डाक कांवड़ के संबंध में की समीक्षा बैठक

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा पूरे जोर शोर से चल रही है। सोमवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भारी बारिश के बीच प्रचलित कांवड़ मेला की व्यवस्थाओं को परखने के लिए हरिद्वार पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने कनखल दक्ष मंदिर पहुंचकर मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद मेला क्षेत्र बैरागी कैंप, शंकराचार्य चौक, केशव आश्रम, चंडी चौक, वीआईपी घाट, पंतदीप पार्किंग, खड़ीखड़ी, भूपतवाला बाजार, भीमगोड़ा, ऊंचा पुल, विभिन्न पार्किंग का भ्रमण करते हुए हुए संबंधित जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया।

भ्रमण के पश्चात कंट्रोल रूम में अभी तक मेले के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 पुलिस कर्मियों, एसपीओ व अन्य पुलिस अधिकारियों को उनके द्वारा किए गए बेहतर कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद समस्त मेला ड्यूटी में नियुक्त जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों के साथ आज से शुरू “डाक कांवड़” के संबंध में विस्तृत रूप से व्यवस्थाओं की जानकारी करते हुए अधीनस्थों को किसी भी प्रकार की कोई कमी न रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया। डीजीपी ने एसएसपी ह अजय सिंह व अन्य ऑफिसर्स के साथ हर की पौड़ी पर मां गंगा आरती दर्शन कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button