देहरादून: देहरादून के शहर कोतवाली में तैनात दारोगा की बेटी का खून से सना शव रायवाला से बरामद हुआ है। युवती के गले मे गहरे घाव के निशान हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। दूसरी ओर एक युवक ने चीला नहर में कूदकर खुदकुशी है। ऐसे में मामला मृतक युवती से जोड़ा जा रहा है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को छिद्दरवाला क्षेत्र में पड़ते तीन पानी पुलिया के नीचे एक युवती का शव बरामद हुआ था। मृतक युवती की शिनाख्त आरती डबराल पुत्री शिवप्रसाद डबराल के रूप में हुई है। शिव प्रसाद डबराल वर्तमान में शहर कोतवाली देहरादून में तैनात हैं जोकि मूल रूप से ऋषिकेश के रहने वाले हैं। जांच में घटनाक्रम में प्रकाश में आये संदिग्ध आरोपित ने भी चीला नहर में कूदकर खुदकुशी की है। युवक की पहचान पहचान शैलेन्द्र भट्ट के रूप में हुई है।

More Stories
पुलिस विभाग में तबादले, शेखर सुयाल एसपी सिटी व स्वतंत्र कुमार बने एसपी देहात
फर्जी दस्तावेजों से स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने का खेल, 05 पर मुकदमा
प्रेमिका बोली…सत्यम ने मेंटली व फाइनेंशियली टॉर्चर किया, इसलिए मैंने ही मरवाई गोली