Uncategorizedएक्सक्लूसिव न्यूज़

Big Breaking…चमोली के पीपलकोटी में दर्दनाक घटना, करंट लगने से एक सब इंस्पेटक्टर, तीन होमगार्ड सहित 15 की मौत

चमोली: चमोली जिले में बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नमामि गंगे कार्य के दौरान करंट लगने से उत्तराखंड पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर 3 होमगार्ड सहित 15 लोगों की मौत हो गई है। उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी मुरुगेशन ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे एक श्रमिक की मृत्यु हो गई थी। बुधवार सुबह वहां पर पंचायतनामा की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट आ गया। यह करंट रेलिंग पर दौड़ा और करीब 22 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। सात घायलाें को  इलाज के लिए  एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश लाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button