अपराध

Big Breaking: मसूरी एनकाउंटर में दो चौकी प्रभारियों की चूक आई सामने, एसएसपी ने किया निलंबित

देहरादून: मसूरी में बदमाश व पुलिस के बीच एनकाउंटर में दो चौकी इंचार्जों की बड़ी चूक सामने आई है। एसएसपी ने रिव्यू के बाद दोनों चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल पुलिस को देहरादून में पत्नी के सिर पर गोली मारने वाले बदमाश के मसूरी के गेस्ट हाउस में छिपे होने की सूचना मिली थी।
एसएसपी अजय सिंह ने बदमाश को पकड़ने के लिए चौकी इंचार्ज मालदेवता मिथुन कुमार, मयूर विहार चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह और बालावाला चौकी प्रभारी सुनील नेगी को पूरा ब्रीफ करके भेजा था। उनके साथ दो कांस्टेबल भी भेजे थे। तीनों चौकी इंचार्जों के पास हथियार भी थे। चौकी इंचार्ज मिथुन कुमार ने दरवाजा खटखटाया तो अचानक से बदमाश शुभम निवासी महावीर कालोनी थाना सिविल लाइन सोनीपत हरियाणा ने उनके पेट में गोली मार दी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके बाद चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह व सुनील नेगी ने बदमाश को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया। पुलिसकर्मी हथियारबंद होने के बावजूद बदमाश वहां से आसानी से निकल गया, जबकि जहां से बदमाश भागा वहां पर एक ही गैलरी थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोमवार को पूरी घटना का रिव्यू किया गया, जिसके बाद मयूर विहार चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह और बालावाला चौकी प्रभारी सुनील नेगी की लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते दोनों को निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button