अपराध

चौकी प्रभारी देहरादून के बाद अब विजिलेंस के हत्थे चढ़ा अपर तहसीलदार का पेशगार

देहरादून: घूसखोरों पर विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। देहरादून की आईएसबीटी चौकी प्रभारी की गिरफ्तारी के चार दिन बाद विजिलेंस ने अपर तहसीलदार रुड़की के पेशगार को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की लगातार चल रही कार्रवाई के बाद अब सरकारी कर्मचारियों में डर का माहौल बनता जा रहा है लेकिन घूस लेना फिर भी नहीं छोड़ रहे।

रुड़की के एक व्यक्ति ने विजिलेंस के टोल फ्री न0 1064″ पर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन की कृषि भूमि का वाद न्यायालय तहसीलदार रुड़की में चल रहा था, जिसमें दिनांक 24/3/25 को न्यायालय द्वारा एक पक्षीय आदेश कर दिये गये। ऐसे में उन्होंने दिनांक 21/4/25 को एक रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र पुनः सुनवाई हेतु दिया गया था। इस पत्रावली पर कार्यवाही कराये जाने के एवज में अपर तहसीलदार रूड़की के पेशकार रोहित की ओर से 25,000 रिश्वत की माँग की जा रही है। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है एवं ऐसे भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही चाहता हैं।

शिकायत पर विजिलेंस सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 19/5/2024 को आरोपी रोहित निवासी ग्राम कस्बा रुड़की, थाना रुड़की जनपद हरिद्वार, को शिकायतकर्ता से 10,000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये, स्वतन्त्र गवाहों के समक्ष अपर तहसीलदार कार्यालय रूड़की से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी उपरान्त विजिलेंस देहरादून की टीम ने आरोपी के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

निदेशक विजिलेंस डॉ. वी मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।
कहा कि यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button