अपराध

Love Jihad : नवाब बना गुड्डू, आनलाइन गेमिंग से दोस्ती कर दो सगी हिन्दू बहनों को प्रेम जाल में फंसाया, दो साल से चल रही थी चेटिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी : उत्तराखंड में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। उत्तरकाशी जिले में अभी पुराना मामला शांत नहीं हुआ था कि अब एक और लव जिहाद का मामला सामने आया है, जिससे लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उत्तरकाशी के मोरी थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक ने दो सगी बहनों जोकि नाबालिग हैं, को अपने प्रेम जाल में फंसाया। ऑनलाइन गेमिंग के दौरान इनकी दोस्ती हुई थी। आरोपित युवक इन नाबालिग बहनों से दो वर्षों से वीडियो काल और चैटिंग कर रहा था। आरोपित ने अपना नाम गुड्डू बताया और इस दोस्ती को दो साल से चला रहा है।

वीरवार को आरोपी युवक ने दोनों सगी बहनों को आराकोट बुलाया। इसी बीच परिवार के व्यक्तियों व पुलिस को भनक लग गई। नाबालिग लड़कियां अपने परिवार के साथ मोरी के आराकोट क्षेत्र के एक गांव में रहती हैं। ये दोनों मूल रूप से नेपाल की रहने वाली हैं। परिवार को भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला की उसका नाम गुड्डू नहीं असली नाम नवाब है। वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह हिंदू बनकर दोनों ही बहनों को अपने प्रेम जाल में फंसा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button