-
धर्म संस्कृति
भोले की भक्ति में डूबी देवभूमि, नीलकंठ में दो लाख भक्तों ने किए बाबा के दर्शन
देहरादून: महाशिवरात्रि पर देवभूमि में आस्था का सैलाब उमड़ा। भोलेनाथ के दर्शन के लिए सुबह से मंदिरों में भीड़ लगी रही। नीलकंठ…
Read More » -
एक्सक्लूसिव न्यूज़
दोस्त की शादी में आए युवकों ने डॉगी को पिलाई शराब, वीडियो किया वायरल
देहरादून: दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए हल्द्वानी से देहरादून पहुंचे युवकों ने पालतू डॉगी को जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने खुद ही वीडियो इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर दिया। गरिमा रेस्क्यू बाई गरिया एनिमल स्टेट एंटी पोल्यूशन आर्मी चैरिटेबल ट्रस्ट की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।ट्रस्ट की पदाधिकारी गरिमा ने प्रेमनगर थाने में शिकायतदर्ज करवाई कि डॉगी को शराब पिलाने की वीडियो वायरल हो रही थी। जब उन्होंने इसकी सत्यता जाननी चाही और जिस घर में शादी थी, वहां पहुंचे तो पता लगा कि हल्द्वानी से विकास जोशी व सौरभ जोशी शादी में शामिल होने के लिए आए थे। पहले उन्होंने अपनी पार्टी की और इसके बाद पालतू डॉगी को पकड़कर जबरदस्ती शराब पिलानी शुरू कर दी। डॉगी उनसे बचने के लिए भाग रहा था लेकिन वह बार-बार उसे पकड़कर शराब पिला रहे थे। थाना प्रेमनगर के थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया किविकास जोशी, सौरभ जोशी व दो अन्य के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Read More » -
Uncategorized
इस दिन खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट, दो मई को ऊखीमठ से प्रस्थान करेगी बाबा की डोली
देहरादून: भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस बार छह मई को सुबह 6.25 बजे बृष लग्न में खोले जाएंगे। इसके बाद…
Read More » -
अपराध
स्कूल बस पेड़ से टकराई , एक छात्रा की मौत, कई बच्चे घायल
देहरादून: सोमवार को देहरादून के विकासनगर में बड़ा हादसा हो गया। छात्रों से खचाखच भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर विकासनगर के बाडवाला वन चैकपोस्ट…
Read More » -
एक्सक्लूसिव न्यूज़
गजब डाॅगी प्रेम : यूक्रेन में फंसा युवक डॉगी के बिना नहीं लौटना चाहता उत्तराखंड, जानिए क्या है पूरा मामला
देहरादून: यूक्रेन व रूस के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। हर तरफ बम व गोलियां बरस रही हैं। हर भारतीय चाहता है कि उसकी जल्द से जल्द वतन वापसी हो। लेकिन यूक्रेन में उत्तराखंड का एक ऐसा युवक भी है, जोकि डॉगी के बिना उत्तराखंड नहीं लौटना चाहता। उत्तराखंड के देहरादून निवासी ऋषभ कौशिक खारकीव नेशनल यूनिवर्सिटी आफ रेडियो इलेक्ट्रानिक्स से साफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा है।उन्होंने एक डॉगी को पाला है, जिसका नाम मालीबू है। एंबेसी ने उनसे अकेले भारत जाने की बात कही तो उन्होंने अकेले जाने से पूरी तरह से इंकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह मालीबू के बिना भारत नहीं जाएंगे। कहा कि उन्हें पता है कि यूक्रेन में हालात ठीक नहीं हैं। भारतीय दूतावास से यदि इजाजत मिलेगी तो वह दोनों भारत लौटेंगे। ऋषभ ने यह भी कहा उत्तराखंड के कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं, लेकिन एंबेसी सीधे मुंह बात तक नहीं कर रही है। वह उत्तराखंड लौटने के लिए हर जगह संपर्क कर चुके हैं, लेकिन अब तक निराशा ही हाथ लगी है।
Read More » -
एक्सक्लूसिव न्यूज़
Ukraine russia war: रोमानिया बार्डर पर भारतीय छात्रों से मारमीट, आंखों में डाला मिर्ची का स्प्रे
देहरादून: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के रोमानिया बार्डर पर पहुंचने पर वहां मौजूद नाइजीरिया व साउथ अफ्रीका के छात्रों की ओर से उनके साथ मारपीट…
Read More » -
राजनीति
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मिले निशंक, चर्चाओं का बाजार गर्म
देहरादून: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार के सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर राजनीति गलियारों में चर्चाएं गर्म हो गई। सूत्रों की मानेंं तो मुलाकात के दौरान 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के आ रहे परिणामों पर करीब एक घंटा चर्चा हुई। भाजपा अध्यक्ष ने निशंक से चुनाव की स्थिति व प्रदेश की 70 सीटों के बारे में चर्चा की। जानकारों की मानें तो भाजपा-कांग्रेस के बीच इस बार टक्कर कड़ी है। ऐसे में पार्टी निर्दलीय व अन्य दलों का सहयोग ले सकती है। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो इस बार बसपा व निर्दलीय अपना खाता खोल सकते हैं, ऐसे में भाजपा कांग्रेस अभी से जोड़तोड़ की राजनीति कर सकते हैं। परिणाम से पहले दोनों दल अभी से तैयारियों में जुटी हुई हैं।
Read More » -
एक्सक्लूसिव न्यूज़
यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों की वतन वापसी शुरू, इतने छात्र पहुंचे अपने घर
देहरादून: यूक्रेन में छिड़े युद्ध के कारण फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की घर वापसी शुरू हो गई है। शनिवार रात विशेष…
Read More » -
एक्सक्लूसिव न्यूज़
यूक्रेन में फंसे छात्र अपनाें को वीडियो काल से सुना रहे हैं बम धमाकों की आवाजें
देहरादून: यूक्रेन के हालत कुछ भी ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। मेट्रो स्टेशनों व फ्लैटों में दुबके छात्र अपनों से वीडियो काल से बात कर बम धमाकों की आवाजें सुना रहे हैं। इससे छात्रों के परिजन भी भयभीत हैं। यूक्रेन के विभिन्न शहरों में भारी गोलाबारी के बीच कोटद्वार और लैंसडौन के छात्र फंसे हुए हैं। कोटद्वार के पदमपुर सुखरो प्रमोद कालोनी निवासी व्यापारी…
Read More » -
एक्सक्लूसिव न्यूज़
यूक्रेन में फंसे हैं उत्तराखंड के 226 नागरिक, कुछ आज पहुंच जाएंगे अपने घर
यूक्रेन में फंसे हैं उत्तराखंड के 226 नागरिक, कुछ आज पहुंच जाएंगे अपने घरदेहरादून: रुस व यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण उत्तराखंडवासियों की नजर भी यूक्रेन पर लगी है। क्योंकि यूक्रेन में उत्तराखंड के 226 फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है। उत्तराखंड सरकार लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। शनिवार रात यूक्रेन से कुछ भारतीय एयर इंडिया के विशेष विमान से मुंबई पहुंचे। विमान में उत्तराखंड के कितने नागरिक थे, इसकी सूची अभी विदेश मंत्रालय ने उत्तराखंड सरकार से साझा नहीं की। मुंबई हवाई हड्डे पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मत्री पीयूष गोयल ने यूक्रेन से सुरक्षित लाए गए भारतीयों से मुलाकात की। यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिक भयभीत स्थिति में हैं। यहां लिवीव यूनिवर्सिटी के होटल में 15 छात्र फंसे हैं। ये छात्र पोलेंड और हंगरी बार्डर पर लगे जाम को खुलने का इंतजार कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि यूनिवर्सिटी के आसपास अभी स्थिति सामान्य हैं। राशन व अन्य दुकानें भी खुली हैं। वहीं कुछ छात्र मेट्रो के बेसमेट में छिपकर रात गुजारने की बात भी सामने आई है। जिला चिकित्सालय कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीपी जोशी का बेटा अक्षत खारकीव में फंसा है। यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के जिलेवार आंकड़ेदेहरादन …
Read More »