अपराध

Action : अंकिता भंडारी हत्या के मामले में गई पौड़ी जिले के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की कुर्सी, शासन ने दोनों अधिकारियों को हटाया

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्या मामले में जांच में प्रशासनिक लापरवाही सामने आने पर शासन ने पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह को हटा दिया है। दोनों अफसरों को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। आशीष चौहान को नए डीएम और श्वेता चौबे को जिले की एसएसपी बनाया गया है। 

इस बदलाव को अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण में प्रशासनिक लापरवाही से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि जांच में लापरवाही से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे नाराज थे। डीएम और कप्तान को हटाने की चर्चाएं लगातार गरमा रही थीं। अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल ने शुक्रवार को तबादला आदेश जारी किए।

आदेश के मुताबिक पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष कुमार चौहान को पौड़ी का जिलाधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह बागेश्वर की जिलाधिकारी रीना जोशी को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि अंकिता भंडारी प्रकरण में आरोपी पुलकित आर्य के रिजोर्ट में बुल्डोजर चलाने को लेकर पौड़ी के जिलाधिकारी की प्रतिक्रिया से सरकार को असहज होना पड़ा था।

डीएम ने रिजोर्ट पर कार्रवाई को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की थी, हालांकि बाद में उन्होंने अपना बयान बदल लिया था। उनके बयान के आधार पर विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button