अपराध

उधमसिंगनगर पुलिस की भूटान सीमा पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2000 किमी से अपराधी को पकड़ लाई पुलिस

उधमसिंगनगर: अकसर बड़ी कार्रवाई के लिए जाने जाने वाली उधमसिंगनगर पुलिस ने इस बार 2000 किलोमीटर भूटान सीमा पर सर्जिकल स्ट्राइक किया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में पुलिस तीन 34 लाख रुपये की ठगी करने वाले अपराधी को भूटान सीमा से गिरफ्तार करके लाई है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि यह मामला 26 अप्रैल, 2024 को तब सामने आया, जब शिकायतकर्ता माधवी पचौरी ने ट्रांजिट कैंप थाने में अभिजीत घोष के खिलाफ 34 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। माधवी पचौरी का आरोप था कि अभिजीत घोष ने प्याज की खरीद-फरोख्त के बहाने उनसे लाखों रुपये ठग लिए। यह एक ऐसी जालसाजी थी जिसने एक महिला को अपनी मेहनत की कमाई से वंचित कर दिया था.

जालसाज की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन अभिजीत चलाया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। यह टीम बिना समय गंवाए पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई। लंबी दूरी और मुश्किल भरे रास्ते को पार करते हुए, 30 मई, 2025 को एसओजी सर्विलांस टीम रुद्रपुर की तकनीकी दक्षता और अथक प्रयासों से, 55 वर्षीय अभिजीत घोष को जयगांव, जिला अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया। यह जगह भूटान सीमा के बेहद करीब और रुद्रपुर से लगभग 2000 किलोमीटर दूर है। इतनी दूरी तय कर अपराधी को दबोचना ऊधमसिंहनगर पुलिस के दृढ़ निश्चय और क्षमता का प्रमाण है। अभिजीत घोष, जिसका मूल पता आर एन सिंह रोड, दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल है और जो हत्जन बाजार, थाना सुरी, जिला बीरभूम, पश्चिम बंगाल का निवासी है, अब पुलिस की गिरफ्त में है।

जांबाज़ पुलिस टीम जिन्होंने असंभव को बनाया संभव

— उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र (आवास विकास), थाना ट्रांजिट कैंप

— उप निरीक्षक रीता चौहान साइबर सेल ऊधम सिंह नगर

— म0 का0 ज्योति चौधरी साइबर सेल ऊधम सिंह नगर

— म0 का0 पूजा महेरा साइबर सेल ऊधम सिंह नगर

— कांस्टेबल नंदन राम, थाना ट्रांजिट कैंप

— कांस्टेबल भूपी आर्या, एसओजी रुद्रपुर

— कांस्टेबल वीरेंद्र रावत, एसओजी रुद्रपुर

आगे क्या बोले एसएसपी

एसएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। ऊधमसिंहनगर पुलिस इस मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश दिया जा सके कि वे कानून की पहुंच से बाहर नहीं हैं। यह गिरफ्तारी ऊधमसिंहनगर पुलिस के “अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस” की नीति का एक और उदाहरण है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button