अपराध

लॉ कॉलेज में आपस में भिड़े छात्रों के दो गुट, किया पथराव, दो छात्रों के सिर फूटे

देहरादून: सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ ला कॉलेज में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से पथराव भी किया गया, जिनके कारण दो छात्रों को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आपस मे लड़ रहे छात्रों को अलग-अलग किया। हमलावर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हमला बाहरी राज्य के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार विवाद एक छात्रा को छेड़ने को लेकर शुरू हुआ। कुछ छात्र एक छात्रा को जबरदस्ती अपना नंबर दे रहे थे। जब छात्रा के सहपाठियों ने इसका विरोध किया तो दूसरे गुट के कई छात्र एकत्र हो गए। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और हाथापाई के बाद पथराव भी शुरू हो गया। पथराव के कारण एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम ने बताया छात्रा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button