रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश व धामों में बारिश के साथ ही बर्फबारी ने दुश्ववारियां बढ़ा दी हैं। खराब मौसम की वजह से केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया था। यमुनोत्री धाम में हुई बर्फबारी और तेज बारिश के कारण मंगलवार को दोपहर बाद यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों को पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जानकीचट्टी में ही रोक दिया।
आसमान साफ होने के बाद ही जानकीचट्टी से तीर्थ यात्रियों को यमुनोत्री धाम जाने दिया जाएगा। जबकि यमुनोत्री धाम से तीर्थयात्री दर्शन कर लौट आए हैं। मंगलवार को यमुनाघाटी एवं यमुनोत्री धाम क्षेत्र में सुबह से ही लगातार बारिश होती रही तथा यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई।
दोपहर बाद बर्फबारी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यमुनोत्री जाने वाले तीर्थ यात्रियों को यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में ही रोक दिया। बड़कोट उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी ने बताया है कि बर्फबारी एवं भारी बारिश के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा पर अस्थाई रोक लगाई है।
एहतियातन यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों को दोपहर बाद जानकी चट्टी में ही रोक दिया गया। आसमान साफ होने के बाद जानकीचट्टी से यात्रियों को यमुनोत्री धाम के लिए जाने दिया जाएगा। सुबह के दौरान यमुनोत्री धाम दर्शन करने गए यात्री दर्शन कर वापस लौट आए हैं।
More Stories
सनी देओल से मिले उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के CEO बंशीधर तिवारी, बॉर्डर 2 के सेट पर हुई चर्चा
SSP दून बनें असहाय बुजुर्ग महिला का सहारा, तत्काल दिलाया न्याय
BIG NEWS: पौड़ी गढ़वाल के हेमन्त द्विवेदी बने बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष भी नियुक्त