देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में नए अध्यक्ष और दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस बार समिति में पहली बार दो उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिससे कार्यों के कुशल संचालन और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।

समिति के नए अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी को पौड़ी गढ़वाल से, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए ऋषि प्रसाद सती (चमोली) और विजय कपरवाण (रुद्रप्रयाग) से चयन किया गया है। यह नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण की तिथि से प्रभावी मानी जाएंगी।

तीर्थयात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या, विस्तृत कार्यक्षेत्र और यात्रा प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। तीन जिलों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कर निर्णय प्रक्रिया में गति लाने और सुविधाओं को जनपद स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

More Stories
उत्तराखंड के तीन पुलिस कप्तानों का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, टॉप-100 में बनाई जगह
स्वतंत्रता दिवस पर ‘उत्कृष्ट सेवा व उल्लेखनीय कार्य’ करने वाले 154 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
चमोली: टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने से श्रमिक फंसे, रेस्क्यू जारी