धर्म संस्कृति

ग्राम सभा सिंवाल में भी धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति गीतों से गूंज उठा गांव, हर तरफ लगे भारत माता की जय के जयकारे

पाबौ: शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर ग्राम सभा सिंवाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद देश की आजादी में बलिदान हुए शहीदों की शहादत को याद कर नमन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति प्रस्तुत किए।

वहीं प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल सिंवाल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के पश्चात अध्यापकों ने सभी को आजादी दिवस की बधाई दी। इसके बाद मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद सिंह गुसांई, प्राइमरी विद्यालय के अध्यापक चंद्रमोहन सिंह, उषा देवी, ग्रामवासी कोतवाल सिंह, सते सिंह, झबर सिंह, रणबीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, भूप सिंह, विनोद सिंह, गजपाल सिंह, मोहन सिंह, प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह-2, सुनील सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button