अपराध

पाकिस्तानियों को वापिस भेजने की कार्रवाई शुरू, 03 वापिस भेजे, उत्तराखंड में रह रहे हैं 250 पाकिस्तानी

देहरादून: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। सामान्य पाकिस्तानी वीजा धारकों को 27 अप्रैल, 2025 तक तथा मेडिकल वीजा धारकों को दिनांक 29 अप्रैल, 2025 तक पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करनी होगी।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों ( देहरादून, हरिद्वार एवं नैनीताल) में वर्तमान में लगभग 250 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से 247 Long Term Visa पर भारत आए हुए अधिकांशतः पाक हिंदू नागरिक हैं। वहीं 3 पाकिस्तानी नागरिक Short Term वीजा पर प्रवासरत हैं।

Long Term Visa (LTV), Official तथा Diplomatic Visa को वर्तमान में निरस्त (revoke) नहीं किया गया है। उत्तराखंड में Short Term Visa पर रह रहे 03 पाक नागरिकों में से 2 को वापस भेज दिया गया है एवं 1 को वापस भेजने की कार्यवाही की जा रही है। डीजीपी ने समस्त जनपदों के एसएसपी व एसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button