सचिवालय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्टेट प्लेन में आई तकनीकी खराबी, आपरेशन हेड से मांगी गई है रिपोर्ट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर पुष्कर सिंह धामी के दौरे से ठीक पहले स्टेट प्लेन में रविवार को तकनीकी खराबी आ गई। धामी को हेलीकाप्टर से ही दिल्ली से टिहरी तक आना पड़ा। आपरेशन हेड से स्टेट प्लेन में खराबी की  रिपोर्ट मांगी गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के दौरे से ठीक पहले स्टेट प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। रविवार को इस कारण सीएम को हेलीकॉप्टर से ही दिल्ली से टिहरी तक आना पड़ा। सीएम धामी के प्लेन में बैठने के बाद इसमें खराबी आने का पता चल पाया। मुख्यमंत्री धामी स्टेट प्लेन से शुक्रवार दिल्ली रवाना हुए थे।

सीएम को रविवार सुबह आठ बजे स्टेट प्लेन से हरिद्वार पहुंचना था। तय समय सुबह आठ बजे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। उनके साथ विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार भी थे। सूत्रों के अनुसार सीएम और अन्य अधिकारी स्टेट प्लेन में बैठकर उड़ान भरने का इंतजार कर ही रहे थे कि प्लेन के इंडीकेटर में तकनीकी खराबी का सिग्नल आ गया। इस वजह से पायलट ने उड़ान भरने में असमर्थता जाहिर कर दी। कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर का इंतजाम कर सीएम उत्तराखंड के लिए रवाना हुए। विलंब के चलते उन्होंने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्व विद्यालय गायत्री कुंज में वृक्ष गंगा अभियान का अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। वे दिल्ली से सीधे चंबा पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग होते हुए सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे उद्घाटन किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button