अपराध

शराब के नशे में चूर पुलिसकर्मियों ने पर्यटकों से की अभद्रता, SP ने किए सस्पेंड, जेल भेजा

चमोली: शराब के नशे में चूर होकर सड़क पर उत्पाद मचाने व पर्यटकों से अभद्रता करने वाले दो पुलिसकर्मियों को एसपी चमोली सर्वेश पंवार ने आईजी गढवाल राजीव स्वरूप के निर्देश पर तत्काल सस्पेंड कर दिया है। मेडिकल में शराब की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि शनिवार को थाना गोपेश्वर को सूचना मिली कि मीट मार्केट गोपेश्वर के पास कुछ लोग शराब के नशे में आने जाने वाले वाहनों को रोक रहे हैं। राहगीरों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज कर रहे हैं तथा आपस में भी लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं।

सूचना पर थाना गोपेश्वर से तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे तीनों व्यक्तियों को नियंत्रित किया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तारी के उपरांत तीनों को थाना गोपेश्वर लें जाया गया। थाने लाये जाने के बाद उनका मेडिकल कराया गया, जिसमें तीनों व्यक्तियों के द्वारा अत्याधिक शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई है। थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष न्यायालय पेश किया, जहां से उन्हें सात दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक चमोली ने कहा की पुलिस बल एक अत्यंत अनुशासित बल है और हम अपने कर्मियों से उच्च स्तर के आचरण और अनुशासन की अपेक्षा करते हैं। किसी भी कर्मी द्वारा की जाने वाली अनुशासनहीनता या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने कहा कि इस प्रकरण में आगे की जांच जारी है और पुलिसकर्मियों के विरूद्ध विधि सम्मत कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति न हो

इनकी हुई गिरफ्तारी
1-आरक्षी प्रवेश पुत्र राजेंद्र सिंह हाल निवासी पुलिस लाईन गोपेश्वर।
2-आरक्षी दिनेश पुत्र मदन सिंह निवासी उपरोक्त।
3- मोहित पुत्र सुनील निवासी ब्रह्मासैण गोपेश्वर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button