देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव से पहले बुजुर्गों से किए वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है। सीएम ने बुधवार को बुजुर्गों को तोहफा देते हुए वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी कर दी है।बुजुर्गों को अब 1200 रुपये की जगह 1400 रुपये पेंशन मिलेगी। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश पर शासन ने उत्तराखंड में वृद्धावस्था पेंशन के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को अब पात्र पति और पत्नी दोनों को देने का शासनादेश जारी कर दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं उनका शासनादेश भी समय से किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश के वृद्धजनों के हित में यह निर्णय लिया और अब अप्रैल माह से प्रदेश के हज़ारों परिवार के पात्र वृद्ध दंपत्तियों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।

More Stories
राठ क्षेत्र में मंत्री धन सिंह रावत को बड़ा झटका, कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
ब्रेकिंग…उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम घोषित, गणेश गोदियाल से करन माहरा तक को जिम्मेदारी
बदरीनाथ चढ़ावा विवाद: प्रेस क्लब में हेमंत द्विवेदी का इंतजार करते रहे गणेश गोदियाल