January 24, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

बुजुर्गों को मुख्यमंत्री धामी का तोहफा, वृद्धा पेंशन 1200 की जगह 1400 रुपये मिलेगी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव से पहले बुजुर्गों से किए वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है। सीएम ने बुधवार को बुजुर्गों को तोहफा देते हुए वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी कर दी है।बुजुर्गों को अब 1200 रुपये की जगह 1400 रुपये पेंशन मिलेगी। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश पर शासन ने उत्तराखंड में वृद्धावस्‍था पेंशन के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को अब पात्र पति और पत्नी दोनों को देने का शासनादेश जारी कर दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं उनका शासनादेश भी समय से किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश के वृद्धजनों के हित में यह निर्णय लिया और अब अप्रैल माह से प्रदेश के हज़ारों परिवार के पात्र वृद्ध दंपत्तियों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।

About Author