अपराध

सेलाकुई में फार्मा कंपनी में आग, 12 श्रमिक झुलसे, LPG लाइन में लीकेज से हुआ हादसा

देहरादून: सेलाकुई के इंडस्ट्रियल एरिया में फार्मा कंपनी में गुरुवार देर शाम लगी आग में 12 श्रमिक बुरी तरह झुलस गए, जबकि कई बेहोश हो गए। आग के बाद कंपनी में अफरा तफरी मच गयी। बताया गया कि LPG लाइन लीकेज होने होने से यह हादसा हुआ है। आग के दौरान एक सिलिंडर में ब्लास्ट होने से आग और फैल गई। झुलसे 12 श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को दून अस्पताल में रेफर किया गया है।

गुरुवार देर शाम थाना सेलाकुई को सूचना मिली कि फार्मा इंडस्ट्री में हैव कंपनी में आग लगने से कुछ व्यक्ति झुलस गए हैं। सूचना पर तत्काल सेलाकुई थानाध्यक्ष शेंकी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके से झुलसे व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए ग्राफिक ऐरा अस्पताल भिजवाया, वहीं फायर सर्विस के माध्यम से आग को बुझाया गया। घायल श्रमिकों का उपचार ग्राफिक ऐरा अस्पताल में चल रहा है। वहीं चार घायलों को दून अस्पताल रेफर किया गया है। प्रथमदृष्टया कंपनी के अंदर गैस पाइप में लीकेज के कारण आग लगना प्रकाश में आया है। आग लगने के विस्तृत कारणों की जाँच की जा रही है।

झुलसे श्रमिकों का विवरण

1- सौरभ सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी बामनगांव रुद्रप्रयाग
2- खुशबू पुत्री जुबेर अली निवासी शंकरपुर
3- सूरत सिंह बिष्ट पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट निवासी नोएडा
4- गौरव कुमार पुत्र संजय सिंह निवासी हरिपुर सेलाकुई
5- नितिन कुमार पुत्र मिट्ठू लाल निवासी विकास नगर
6- कपिल कुमार पुत्र दिनेश सिंह निवासी हरिपुर सेलाकुई
7- राहुल कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी सेलाकुई
8- प्रवीण कुमार पुत्र मथुरा लाल निवासी विकास नगर
9- विशाल कुमार पुत्र राजकुमार निवासी शंकरपुर
10- प्रवेश कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी शंकरपुर
11- पूजा देवी पुत्री प्रकाश कुमार निवासी शंकरपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button