अपराध

पूर्व मंत्री हरक सिंह की करीबी लक्ष्मी राणा के लॉकर से ईडी को मिले 45 लाख के गहने

देहरादून: कार्बेट के पाखरो रेंज में टाइगर सफारी निर्माण कार्यों में घपले व कैम्पा फण्ड में गड़बड़ी की आंच पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के करीबियों पर भी आने लगी है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बीते दिनों वन विभाग की पाखरो रेंज में हुए घपले में लक्ष्मी राणा का लॉकर खुलवाया। लॉकर से करीब 45 लाख रुपए के गहने निकले हैं। ईडी ने गहनों को जप्त कर लिया है। लक्ष्मी राणा से इनका हिसाब मांगा गया है।

रुद्रप्रयाग जिले की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री रहे हरक सिंह रावत की करीबी बताई जाती है। बीते दिनों ईडी की टीम ने उत्तराखंड समेत तीन राज्यों में घपले को लेकर 17 जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान कुल 6 लाकर ईडी टीम ने फ्रिज कराए थे। अब इन्हें खुलवाए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। हरक सिंह की करीबी लक्ष्मी राणा का घंटाघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लाकर है। ईडी की टीम ने बैंक का लॉकर खुलवाया। लाकर बैंक अधिकारियों और लक्ष्मी राणा की मौजूदगी में खुलवाया गया, जिसमें से यह गहने मिले हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने कॉर्बेट के पाखरो रेंज में टाइगर सफारी निर्माण कार्यों में घपले और कैंपा फंड में गड़बड़ी को लेकर यह छापेमारी उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, श्रीनगर लैंसडाउन, काशीपुर, ऋषिकेश के साथ ही दिल्ली और हरियाणा में छापेमारी की थी। इस दौरान 1.10 करोड रुपए नगदी, सवा किलो सोना, विदेशी डॉलर, बैंक लॉकर, डिजिटल डिवाइस, विभिन्न डीलों के दस्तावेज और 60 करोड़ की जमीनों के दस्तावेज कब्जे में लिए थे। अब दस्तावेजों के साथ ही लाकर की जांच पर ईडी ने फोकस किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button