देहरादून: देहरादून में एक किशोरी ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने प्रेमी को रास्ते से हटा दिया और उसका शव रायपुर क्षेत्र के जंगल में दफना दिया। युवक 16 मार्च से लापता था। किशोरी की भी 20 मार्च को डालनवाला में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पहले प्रेमी को ठिकाने लगाने के बाद किशोरी अपने प्रेमी के साथ दिल्ली और आसाम में रहने लगी। रविवार को जब वह वापस आई तो अपनी बहन को सारी कहानी बता दी।
पुलिस ने शव बरामद कर किशोरी को पकड़कर हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। रायपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च को थाने में एक 17 साल की किशोरी की गुमशुदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने किशोरी की बरामदगी के लिए दो टीमों का गठन किया और सहारनपुर, दिल्ली आदि स्थानों पर उसकी तलाश की।
जांच में पता चला कि किशोरी का डालनवाला थाना क्षेत्र के किसी आकाश नाम के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पुलिस आकाश के घर पहुंची तो पता चला कि आकाश भी उसी दिन से लापता है। इस बीच रविवार को किशोरी अपने घर पहुंच गई। पुलिस को सूचना मिली तो बाल कल्याण समिति की टीम को लेकर पुलिस उसके घर पहुंची। वहां पता चला कि किशोरी ने अपनी बहन को बताया कि उसने आकाश के साथ मिलकर नरेंद्र उर्फ बंटी निवासी डालनवाला की हत्या कर दी है।

More Stories
अवैध खनन की शिकायत पर नप गई पूरी पुलिस चौकी, विडियो हुआ था वायरल
SSP ने बदले थानाध्यक्ष, पदभार संभालने के बाद पहली लिस्ट की जारी
मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, पांच वाहन टकराए, आग लगी, महिला की मौत