देहरादून: रायपुर क्षेत्र स्थित रिंग रोड शराब ठेके के बाहर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान शुरू हुई पुरानी रंजिश थी, जिसके कारण दून में दहशत फैल गई। मामले में मुख्य आरोपी अक्षय प्रधान समेत अन्य की तलाश जारी है।
एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि शुक्रवार रात हुई गोलीकांड में नवीन राणा के कंधे और वहां से गुजर रहे कमेंद्र शर्मा के पैर में गोली लगी थी। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और प्रत्यक्षदर्शियों व घायलों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। रविवार को पुलिस ने थानो रोड के सोढ़ा सरोली क्षेत्र से अरुण कुमार उर्फ छोटू, सन्नी कुमार और आदर्श सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी अक्षय प्रधान और घायल कमेंद्र शर्मा के बीच बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते छह नंबर पुलिया के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर फायरिंग हुई, जिसमें कमेंद्र शर्मा के साथ-साथ पास में खड़े नवीन राणा भी गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपित अक्षय प्रधान और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस टीम :
1- उ०नि० संजीत कुमार, थानाध्यक्ष रायपुर
2- व०उ०नि० नवीन जोशी, थाना रायपुर
3- उ०नि० संजय रावत, चौकी प्रभारी मयूर विहार
4- उ०नि० दीपक पंवार, चौकी प्रभारी मालदेवता
5- का० प्रेम
6- का० दीपप्रकाश
7- का० नितिन कंडारी
8- का० कमलेश
*थाना नेहरुकोलोनी*
1- उ०नि० मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष नेहरुकोलोनी
2- उ०नि० संदीप कुमार
3- उ०नि० धनीराम पुरोहित
*एसओजी टीम:-*
1- उ०नि० विनोद राणा
2- हे०का० किरण कुमार
3- का० विपिन
4- का० नवनीत

More Stories
Big Breaking:एलयूसीसी घोटाले में CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
BKTC में अनुशासनहीनता पर गिरी गाज, व्यक्तिगत सहायक निलंबित, जांच के लिए समिति गठित
रिंग रोड शराब ठेके के बाहर फायरिंग, दो युवक गोली लगने से घायल, एक गिरफ्तार