अपराध

कोटद्वार में दिल दहला देने वाला हादसा, बीईएल रोड पर ट्रक के नीचे दबने से तीन की मौत

कोटद्वार: कोटद्वार के बीईएल रोड पर शनिवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। खराब ट्रक पर जंजीर बांध रहे तीन व्यक्ति ट्रक के नीचे आ गए, जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतकों में एक ट्रक चालक व दो ट्रकों के मालिक थे। तीनों ही काशीपुर ऊधम सिंह नगर के रहने वाले थे। 

पुलिस के अनुसार कोटद्वार की बीईएल रोड पर फैक्ट्री गेट के समीप सीमेंट से लदा एक ट्रक खराब हो गया। सीमेंट से लदे एक दूसरे ट्रक से खराब ट्रक को खींचने की कोशिश की जा रही थी। इसके लिए खराब ट्रक को दूसरे ट्रक से खींचने के लिए जंजीर से बांधने की कोशिश की जा रही थी, तभी पीछे से आए एक बजरी से भरे डंपर ने खराब ट्रक पर टक्कर मार दी, जिससे खराब ट्रक के आगे खड़े दोनों ट्रकों के स्वामी काशीपुर निवासी सोहन सिंह, लखविंदर सिंह व ट्रक चालक अशोक दोनों ट्रकों के बीच कुचल गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोटद्वार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर को क़ब्ज़े में ले लिया है। डंपर चालक फरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button